Betul Ki Khabar: सामुहिक विवाह को लेकर बैठक का आयोजन, मौके पर जाकर किया निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                             5 मई को समीपस्थ ग्राम चंदोरा खुर्द में होगा सामुहिक विवाह का आयोजन

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम चंदोरा खुर्द में आगामी 5 मई को शासन द्वारा सामुहिक विवाह का आयोजन कियाजा रहा है जिसे लेकर शनिवार जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। एसडीएम राजीव कहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई ताकि सामुहिक विवाह व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उक्त योजनांतर्गत क्षेत्र से 200 जोड़ों का विवाह संपन्न होना है। विवाह आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्वच्छ जल के लिए पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य विभाग को विवाह के तहत भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर पालिका को चलित शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। इधर बैठक के उपरांत एसडीएम राजीव कहार सहित सीईओ एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा चंदोरा खुर्द में विवाह स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबन्धित विभागों को दिए गए हैं। गौरतलब है कि विगत वर्ष भी चंदोरा खुर्द में सामुहिक विवाह का सफल आयोजन किया गया था जिसमें भी सैकड़ों जोड़े शामिल हुए थे। इस वर्ष भी चंदोरा खुर्द में ही सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

Betul Samachar: ताप्ती सरोवर में बड़ा जाल लगाकर धडल्ले से हो रही मछली चोरी

Leave a Comment