Betul News Today/भैंसदेही/मनीष राठौर:- हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत बैतूल जिले में देखने को मिल रही है खासतौर पर भैंसदेही विकासखंड में इस योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से नहीं होने के कारण ग्रामीण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं स्थिति यह है कि ग्रामीण अपना काम छोड़कर रात और दिन पानी की व्यवस्था करने में लगे रहते हैं मामला भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत देढ़पानी के काबरा माल गुजारी से सामने आया है जहां पर जल स्त्रोत सूख जाने के कारण बड़ा पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
हालात यह हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है ग्रामीण लता बेले, गुनता राठौर,करुणा पवार,लखन पवार, कृष्णा बिशोने,सकाराम सतवासे, ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंप का जल स्तर नीचे पहुंच चुका है आलम ये है दो तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद थोड़ा बहुत पानी निकल पाता है जिस वजह से उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ता है गांव में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है उनका कहना है हर बार उन्हें भरोसा और आश्वासन दिया जाता है परन्तु समस्या का निराकरण नहीं किया जाता बताया जा रहा है 8 दिन पहले विभागीय अधिकारियों ने काबरा माल गुजारी गांव के खंडू नदी पर बने डेम से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर पानी की व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित किया था परन्तु उस पर अब तक कोई कार्य चालू नहीं हुआ बढ़ती गर्मी के साथ ही जल संकट और विकराल हो गया है महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है l

Betul Ki Taja Khabar: ट्यूबवेल की केबल जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत
ग्रामीणों का कहना है कि यदि चिन्हित स्थान से नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर गांव तक पानी पहुंचाया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है वर्तमान में ग्रामीण दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है गांव के लोगों के लिए टैंकर से पानी पहुंचाने का भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि पेयजल संकट से उन्हें राहत मिल सके।


