प्रभात पट्टन में 14 मई को लगेगा संपर्क अभियान, बिजली समस्याओं का होगा समाधान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Electricity News/मुलताई। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभात पट्टन में ‘संपर्क अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 14 मई 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे से पंचायत भवन प्रभात पट्टन में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। विद्युत वितरण केंद्र प्रभात पट्टन द्वारा आयोजित इस अभियान में बिजली बिल संबंधी शिकायतें, नाम परिवर्तन, नए विद्युत कनेक्शन संबंधी जानकारी, विद्युत लाइन से जुड़ी समस्याएं, डीटीआर ट्रांसफार्मर संबंधी कार्य, मीटर संबंधित शिकायत एवं जानकारी सहित अन्य विद्युत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

Betul News: खुली डीपी दे रही हादसे को न्योता, बिजली विभाग ने नहीं किए सुरक्षा के प्रबंध

विभाग द्वारा आसपास के ग्रामों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान का लाभ लेने की अपील की गई है।

विद्युत विभाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। विभाग ने नागरिकों से समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतों का निराकरण कराने का आग्रह किया है।

Leave a Comment