Aaj ka Gold Silver Rate:- सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप अप्रैल से पहले सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले भारतीय बुलियन मार्केट में ताज़ा कीमतें (व्यापारियों से मिले आंकड़ों के आधार पर) ज़रूर देख लें। शुक्रवार की सुबह, सोने की कीमतों में ₹160 प्रति 10 ग्राम की तेज़ी देखी गई, जिससे 24-कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹144,860 प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई, जिससे पूरे देश में चांदी का औसत भाव ₹240,000 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुँच गया। इससे पहले, गुरुवार (26 मार्च, 2026) को 24-कैरेट सोना ₹144,700 पर बंद हुआ था, जबकि चांदी ₹250,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,08,800 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,08,530 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,85,800 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,12,200 चल रहा है।
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,32,800 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,32,700 पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,32,650 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर ₹1,34,300 चल रहा है।
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,44,860 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,44,760 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,44,710 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,46,510 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,40,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में कीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,45,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

