Accident News/मुलताई (सलमान शाह) :– नगर में तेज रफ्तार कारों से विगत कुछ दिनों से बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हुई है। रविवार रात कामथ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मार्ग से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर छिंदवाड़ा की ओर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबूलेंस बुलाकर घायल वृद्ध को अस्पताल भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गहरी चोट लगने जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनलाल महाजन 65 वर्ष निवासी रानी डोंगरी रात लगभग 8 बजे मार्ग से जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे किशनलाल सिर के बल सड़क पर गिरा और उसका सिर फूट गया। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार तेजी से छिंदवाड़ा की ओर चली गई।
CRIME NEWS: ठेसका के जंगल में मिला अज्ञात नाबालिग का शव, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल जांच की