Accident News/मुलताई। नगर से छिंदवाड़ा मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पिपरिया से मुलताई आ रहे दो सगे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार मुन्नालाल पिता डिगर 50 वर्ष एवं दयाराम पिता डिगर 60 वर्ष निवासी शेरगढ़ किसी काम से पिपरिया गए हुए थे। लौटते समय अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में दोनों के सिर एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी लगते ही राहगीरों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन होने के कारण बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क की खराब स्थिति और फिसलन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा।
Read Also:- स्व.मोहित पाल की स्मृति में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने लाया बॉडी फ्रिजर
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, नागपुर ले जाते समय तोड़ा दम
चिखली कला निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार देवीलाल पिता मल्लू निवासी चिखली कला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे तत्काल मुलताई शासकीय अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही देवीलाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुनः मुलताई अस्पताल लाया गया। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।