Accident News/मुलताई (सलमान शाह):- शुक्रवार रात्रि करीब 7:45 बजे रायसेड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेड़ा निवासी अविनाश पिता मोतीराम (25) और उसका भाई रोहित पिता भुता धुर्वे (25) बाइक से ससुंदरा से रायसेड़ा लौट रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े रहे। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शासकीय अस्पताल मुलताई लाया गया। यहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे रेफर भी किया जा सकता है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है l
सिकल सेल एनीमिया पर व्याख्यान एवं स्वदेशी जागरूकता प्रतियोगिताएं का आयोजन