Accident News/मुलताई। नगर के व्यस्ततम बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे एक पिकअप वाहन और कार के बीच टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागपुर रोड की ओर से आ रही कार जब बस स्टैंड की ओर मुड़ी, उसी दौरान साइड से जा रही पिकअप से साइड लेने के प्रयास में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक भी बाधित हो गया। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।पुलिस ने समझाइश देकर विवाद को मौके पर ही सुलझा लिया, जिससे किसी प्रकार की बड़ी कार्रवाई की नौबत नहीं आई। इस हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, केवल दोनों वाहनों को हल्का नुकसान पहुँचा है।
मंडी में शुरू हुई सोयाबीन की आवक, 24 अक्टूबर से भावांतर योजना लागू — 945 किसानों का हुआ पंजीयन

