Accident News- दो बाइक की आमने सामने की टक्कर एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News:- मुलताई छिंदवाड़ा रोड पर महाजन ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिस कारण टक्कर इतनी भीषण हुई कि सभी सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।

Betul Samachar News- सरकार के सारे दावे खोखले; गौशाला में लगातार जानवरों की हो रहीं मौतें

सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को मुल्ताई सरकारी सप्तक लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है डॉक्टरों के अनुसार चारों घायलों को सिर, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सभी का उपचार जारी है और चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। दुर्घटना में घायल शुभम पिता गणेश (26 वर्ष), निवासी घटपिपरिया, रुद्र पिता कमलेश (13 वर्ष), निवासी घाटपिपरिया, सोलकराम पिता बाबूलाल (57 वर्ष), निवासी गांगई, जो दूसरी बाइक चला रहे थे। झमलती (52 वर्ष), निवासी गांगई, जो पीछे बैठी थीं और दुर्घटना में उन्हें सिर में गंभीर चोटें पहुँची हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है।

Leave a Comment