Accident News/मुलताई। छिंदवाड़ा रोड पर घाट परासिया क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाद से भरा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान आशीष नामदेव 29 वर्ष निवासी नागपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घाट के मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ट्रक के अंदर ही फंस गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई की गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Also: 36 साल बाद प्रभातपट्टन स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन, सेवा का लिया संकल्प

