ट्रेवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर ट्राले से टकराई
Accident News/मुलताई। बैतूल नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। ग्राम नगरकोट के पास इंदौर से बालाघाट जा रही एक ट्रैवलर मिनी बस वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर में सवार 7 यात्री घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायल यात्रियों में करिश्मा पति राधेश्याम 27 वर्ष, सुमित पिता जगदीश 31वर्ष , मोहन पिता जगदीश 32 वर्ष, नमन पिता जितेंद्र 28वर्ष, अदिति 22वर्ष , राम पिता दिलीप 31वर्ष और शुभम जैन 30वर्ष शामिल हैं। सभी घायल बालाघाट जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। तत्पश्चात एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को आगे के उपचार के लिए बालाघाट रवाना किया गया।
Betul Local News: सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा का गायत्री परिवार द्वारा सम्मान
घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

