Accident News: लोडिंग ऑटो और बाइक में हुई भिड़ंत , बाइक सवार घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर जय स्तंभ चौक के आगे विपरीत दिशा से आ रहे लोडिंग ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया।शुक्रवार सुबह ग्राम सांडिया निवासी योगेश पिता धर्मराज 40 साल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर ट्रांसफार्मर का आइल लेने के लिए मुलताई आया था। योगेश बाइक लेकर नागपुर नाके की तरफ जा रहा था।सुबह 11 बजे के दरमियान जयस्तंभ चौक के आगे गणेश मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे लोडिंग ऑटो से योगेश के बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में योगेश और उसका साथी बाइक समेत मार्ग पर गिर गए। दुर्घटना में योगेश के दाहिनी आंख के ऊपर सिर में चोट आई। घायल योगेश को राहगीरों ने मदद कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां योगेश का उपचार किया गया।

सरकारें किसान, किसानी और गांव खत्म करने के लिए नए-नए षड्यंत्र कर रही हैं -डॉ सुनीलम

Leave a Comment