Accident News: सालबर्डी पुलिया से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित सालबर्डी पुलिया पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में वाहन चालक सुरक्षित रहा। बोलेरो बुधवार देर रात मजदूरों को छोड़कर वापस लौट रही थी।

स्थानीय निवासी ईश्वर नांदगांवकर सहित अन्य लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन रैयतवाड़ी क्षेत्र से मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र गया था। मजदूरों को उनके गंतव्य पर छोड़ने के बाद चालक सुबह के समय वापस लौट रहा था। इसी दौरान सालबर्डी पुलिया पर पहुंचते ही वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से बोलेरो में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर संभाल लिया गया। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सालबर्डी पुलिया पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जिसके चलते यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Betul News Today: SIR अभियान के द्वितीय चरण में BLA कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेत बोर्ड और स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और आवागमन करने वालों की जान सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment