Accident News: हाईवे पर पलटा पशु आहार से भरा ट्रक, चालक-कंडक्टर घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। नगर के पास महाकाल ढाबे के समीप पशु आहार से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। तभी अचानक चौराहे पर एक कार क्रॉसिंग के लिए सामने आ गई। कार को बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदा पशु आहार सड़क पर बिखर गया और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद नागरिकों ने तुरंत मदद की और ट्रक के केबिन में फंसे चालक मुबीन खान निवासी मेवात और कंडक्टर सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, जहां उन्हें हल्की चोटें बताई जा रही हैं।

Betul Ki Khabar: पारिवारिक विवाद में तीन घायल, जमका चली लाठियां

Leave a Comment