Accident News- पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                 युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Accident News/मुलताई। नगर में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय सोलंकी उम्र 26 वर्ष एवं गोविंद उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी मुलताई बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उदय सोलंकी को सिर में गंभीर चोट आने के कारण हालत नाजुक बताई गई, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोविंद को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Betul Ki Taja Khabar- विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक

Leave a Comment