फोरलेन पर थावरिया नाले के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना
Accident News/मुलताई | फोरलेन पर नागपुर की ओर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामने जा रहे ट्रक में चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी ट्रक से टकरा गई जिससे उस पर स्वर दो युवकों को गंभीर चोट आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे घायल युवक की नागपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेडी देवगांव निवासी बारीक उर्फ हेमराज धुर्वे 18 वर्ष मुलताई के एक रेस्टोरेंट में कार्य करता था। रविवार 15 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त सुखदेव कहार के साथ स्कूटी से मुलताई से अपने गांव लौट रहा है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि नागपुर रोड स्थित थावरिया नाला के पास उनकी स्कूटी की टक्कर ट्रक क्रमांक आर जे -14 जीई 0676 से हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था और अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही स्कूटी ट्रक से जा टकराई।इस भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुखदेव कहार की मौके पर ही मौत हो गई जिसे अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। इधर हेमराज धुर्वे के सिर, जांघ, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस से नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मल्हारा पंखा के पास उसने भी दम तोड़ दिया।मृतक हेमराज के पिता ने ट्रक चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read Also: चिचोली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

