Accident News/चिचोली । जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं, विशेषकर चिचोली थाना क्षेत्र में हादसों की संख्या सबसे अधिक सामने आ रही है। बैतूल–इंदौर फोरलेन हाईवे पर निर्माण कार्य में तकनीकी खामियों और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे चिचोली-खापा जोड़ पर फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सौरभ पिता सुनील कटारे (31 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार हरिओम सोलंकी (22 वर्ष), जो उत्कृष्ट स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल हरिओम सोलंकी को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी कार्य से बोरी जा रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैतूल-चिचोली फोरलेन मार्ग पर कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड नहीं हैं और चौराहों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। साथ ही, चिचोली प्रवेश मार्ग पर अंडरब्रिज नहीं होने से भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कार्य कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा

