Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/चिचोली। चिचोली–हरदा नेशनल हाईवे मार्ग पर मोतीपुर जोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान फगुनू पिता बादल कड़वे (50 वर्ष) निवासी साबाढाना के रूप में हुई है।

रिश्तेदार के यहां से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार फगुनू कड़वे अपने भतीजे के साथ बाइक से माटीगढ़ स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से वे आलमपुर एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुंचे। भतीजा मोटरसाइकिल से वापस लौट आया, जबकि फगुनू शनिवार देर शाम आलमपुर से पैदल अपने घर के लिए निकल गए।

Betul Ki Khabar- दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि मोतीपुर जोड़ के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह लोगों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
रविवार सुबह राहगीरों ने हाईवे किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment