Accident News: यात्री बस एवं चार पहिया वाहन की भिड़ंत में यात्री हुए घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                           फोरलेन मार्ग पर ससुंद्रा जोड़ पर हुई दुर्घटना

Accident News/मुलताई। बैतूल नागपुर फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम यात्री बस एवं चार पहिया वाहन में भिड़ंत होने से बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार ससुंद्रा चौराहे पर यात्री बस के सामने चार पहिया वाहन आने से बस अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा कर सड़क से नीचे की ओर चली गई वहीं चार पहिया वाहन भी पलट गया। बस शर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। अचानक हुई भिड़ंत से चौराहे पर हड़कंप मच गया तथा घायल यात्रियों के उपचार के लिए आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Read Also: बिसनूर में बैलगाड़ी से निकली गजानन महाराज की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब

Leave a Comment