Aparajita Phool Ke Fayde:- कई बार हमारा ध्यान उन छोटी-छोटी प्राकृतिक चीज़ों पर नहीं जाता, जिनमें बड़ी समस्याओं को खत्म करने की ताकत छिपी होती है। ऐसा ही एक चमत्कारी फूल है, अपराजिता (Aparajita) जिसे भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। हालांकि धार्मिक रूप से इस फूल का विशेष महत्व है, लेकिन आयुर्वेद में इसे महिलाओं के लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक और शक्तिवर्धक औषधि से कम नहीं बताया गया है।
महिलाओं की खूबसूरती, खून की कमी, कमजोरी, हार्मोनल अनियमितता, त्वचा की समस्याएं, थकान और पाचन जैसी समस्याओं का समाधान एक ही फूल से मिलेगा यह कल्पना जैसी लग सकती है। लेकिन आयुर्वेद इसे सदियों से साबित करता आया है। अपराजिता फूल महिलाओं के लिए एक फौलादी शक्ति देने वाला पुष्प है, जो शरीर के अंदर से उनकी सेहत को संवारता है और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है।
खून बढ़ाने वाला प्राकृतिक आयरन टॉनिक
महिलाओं में एनिमिया यानी खून की कमी आज भी सबसे आम स्वास्थ्य समस्या है। खासकर किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद कमजोर हुई महिलाओं में यह और ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आयरन सप्लीमेंट से ज्यादा असरदार है, अपराजिता का काढ़ा और चाय।
आयुर्वेद के अनुसार, अपराजिता फूल शरीर में प्राकृतिक रूप से आयरन के अवशोषण की क्षमता बढ़ाता है। यह खून को शुद्ध करता है, हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है और शरीर में नई ऊर्जा का निर्माण करता है। जो महिलाएं लगातार थकान, सिर चकराना, कमजोरी या ब्लड की कमी से परेशान रहती हैं, उनके लिए अपराजिता का नियमित सेवन बेहद लाभकारी है। यह न केवल खून को बढ़ाता है, बल्कि रक्त परिसंचरण को भी बेहतर बनाता है, जिससे पूरा शरीर अंदर से ज्यादा मजबूत और एक्टिव महसूस करता है। यही वजह है कि इसे महिलाओं का प्राकृतिक आयरन टॉनिक” कहा जाता है।
अपराजिता फूल से बढ़ती है महिलाओं की सुंदरता
अपराजिता फूल में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह चेहरे पर आए दाग-धब्बों, रैशेज, पिग्मेंटेशन को हल्का करता है और स्किन टोन को ग्लोइंग बनाता है। अपराजिता चाय को स्किन के लिए नेचुरल ग्लो बूस्टर माना जाता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह त्वचा की रंगत सुधारता है, चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है, फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है, डार्क स्पॉट्स को कम करता है, स्किन को डिटॉक्स करता है, इसके अलावा, अपराजिता फूलों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन टाइट रहती है और फाइन लाइंस कम होती हैं। यह महिलाओं को अंदर और बाहर दोनों तरह से सुंदर बनाता है।
Read Also: Winter Care Tips: सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं निजात –
हार्मोन संतुलन में चमत्कारी लाभ
महिलाओं की ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याएं हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी होती हैं। चाहे मासिक धर्म का दर्द हो, अनियमित पीरियड्स, थकान, मूड स्विंग्स या तनाव सबके पीछे हार्मोन की बड़ी भूमिका होती है। अपराजिता इन हार्मोन्स को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करती है। इसकी चाय और काढ़ा पीने से पीरियड्स का दर्द कम होता है, अनियमितता ठीक होती है, शरीर में सूजन घटती है, मानसिक तनाव कम होता है, नींद बेहतर होती है। अपराजिता को नेचुरल हार्मोन बैलेंसर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह महिलाओं की शारीरिक और मानसिक दोनों अवस्थाओं पर सकारात्मक असर डालता है।
ऊर्जा और ताकत का प्राकृतिक स्रोत
अपराजिता फूल सिर्फ सौंदर्य या हार्मोन तक सीमित नहीं है, यह शरीर को फौलादी शक्ति भी देता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह पुष्प शरीर की मांसपेशियों में बल बढ़ाता है और महिलाओं के स्टैमिना में सुधार करता है। अपराजिता सेवन से कमजोरी दूर होती है, शरीर में ताकत बढ़ती है, प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है थकान कम होती है, शरीर अधिक सक्रिय रहता है जो महिलाएं प्रसव के बाद बहुत कमजोर हो जाती हैं, उनके लिए यह काढ़ा वरदान माना गया है। यह शरीर को जल्दी रिकवर करता है और खून की कमी दूर करके ताकत वापस लाता है।
बालों के झड़ने और पतले होने पर कारगर उपाय
अपराजिता के फूलों में मौजूद तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसका लेप स्कैल्प पर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज होती है। इससे स्कैल्प में रक्त-संचार बेहतर होता है, रूसी कम होती है और बाल घने होते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में इसे नेचुरल हेयर स्ट्रेंथनर कहा गया है। पाचन शक्ति मजबूत बनाता है, वजन कम करने में मददगार अपराजिता फूल का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है। यह गैस, कब्ज, एसिडिटी को कम करता है और आंतों की सफाई करता है। इसके अलावा इसकी चाय शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करती है। जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन नेचुरल फैट बर्नर की तरह काम करता है। अपराजिता की जड़, पत्ती और फूल तीनों हैं औषधीय की तरह काम करती है।

