Bajaj Pulsar 125 Launched in India:- बजाज ऑटो ने भारतीय दोपहिया बाजार में एक बार फिर अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar 125 को नए अवतार में पेश कर दिया है। स्पोर्टी डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली पल्सर अब 125cc सेगमेंट में और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है।
नई Bajaj Pulsar 125 में कंपनी ने हल्का फेसलिफ्ट दिया है, जो इसे पहले से ज्यादा फ्रेश और यूथ-फ्रेंडली लुक देता है। बाइक में LED हेडलैंप, नए ग्राफिक्स और कई आकर्षक कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को सिंगल सीट और स्प्लिट सीट दोनों का विकल्प मिलता है, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पोर्टी बॉडी डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन दी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बाइक निराश नहीं करती। कंपनी का दावा है कि Bajaj Pulsar 125 लगभग 50 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे डेली यूज़ के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है।
कीमत की बात करें तो करीब 90 हजार रुपये के बजट में आने वाली यह बाइक उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, जो कम बजट में स्पोर्टी लुक, भरोसेमंद इंजन और अच्छा माइलेज चाहते हैं।
अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं और Pulsar ब्रांड पर भरोसा करते हैं, तो Bajaj Pulsar 125 आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है।
Bajaj Pulsar 125 Launched in India
नए अवतार में लॉन्च हुई इस बाइक ने बाजार में गर्दा उड़ा रखा है। बता दें कि अब हेडलैंप और इंडिकेटर में बदलाव किया गया है और पुरानी बाइक में हैलोजन लाइट्स दी जाती थी लेकिन अब LED लाइट्स दी गई है। LED लाइट्स से अब अंधेरे में बाइक चलाना ट्रैफिक में टर्न लेने पर ज्यादा आसानी होगी। साथ ही बाइक का लुक भी बदल गया है। फीचर की बात करें तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है और USB चार्जिंग पोर्ट भी शामिल किया गया है।
Read Also- नई Mercedes-Benz S-Class Facelift आ रही है! 29 जनवरी से पहले जानिए क्या-क्या बदलेगा
Bajaj Pulsar 125 Features & Specifications
इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है नई Pulsar 125 में पहले वाला ही 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है और यह 11.64 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दमदार इंजन के साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक माइलेज आसानी से दे सकती है। बाइक में 240 mm डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है और सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है।
Bajaj Pulsar 125 Price in India
शानदार लुक, आकर्षक कलर विकल्प के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। इस बाइक के नए अवतार को ₹89,910 के शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है और Disc Split Seat वेरिएंट को ₹92,046 रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। 125CC कि इस शानदार बाइक में Black Grey, Black Racing Red, Black Cyan Blue और Racing Red कलर का विकल्प दिया गया है।

