Banarasi sweets :- गंगा नदी के तट पर बसा प्राचीन शहर वाराणसी अपनी समृद्ध संस्कृति, आस्था और इतिहास के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर है जहाँ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। जब आप यहाँ जाएँगे तो आपको सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक सभी तरह की जगहें देखने को मिलेंगी। अगर आप आध्यात्म का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। अक्सर इस शहर में दुनिया भर से लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
वाराणसी अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। अपने बेहतरीन स्वाद और व्यंजनों के लिए इसे पहचानना बहुत आसान है। यहां कई मशहूर मिठाइयां हैं, जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेता है। आज आप ऐसी ही मिठाइयों के बारे में जान सकते हैं।
बनारस की मिठाइयां (Banarasi sweets)
मलइयो
यह बनारस की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। सर्दियों के मौसम में से बहुत पसंद किया जाता है। यह झगड़ा मिठाई दूध से तैयार होती है जिसे मथकर बनाया जाता है। केसर और इलायची के साथ को बेहतरीन बना देते हैं। इसका स्वाद और सुगंध ही है जो लोगों का दिल जीत लेते हैं।
मलाई लड्डू
यह बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जिसे खाने के बाद आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। इस गाढ़ी क्रीम और मीठे कंडेंस्ड मिल्क से तैयार किया जाता है। इस पर काजू किशमिश जैसे सूखे मेवे डाले जाते हैं। इसकी बनावट और मक्खन जैसा स्वाद इसे प्रसिद्ध बनाता है।
सोहन हलवा
यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो असल में एक गाढ़ा मीठा हलवा है। इसे दूध, चीनी, आटे और घी के मिश्रण से बनाया जाता है। बादाम, पिस्ता और इलायची किस बात को बढ़ाने का काम करते हैं।
Diwali 2024 Sweets Recipes: बिलकुल मिनटों में बनकर तैयार हो जाएंगी ये 4 मिठाई
बनारसी कलाकंद
यह दही वाले दूध से बनी एक दानेदार मिठाई होती है। इसमें वाराणसी की परंपरा की झलक देखने को मिलती है। इसमें इलायची और बारीक पिस्ता डाला जाता है, जो बहुत बेहतरीन लगता है।
पेड़ा
बनारस में आपको बहुत ही साधारण लेकिन स्वादिष्ट पेड़े खाने को मिलेंगे। इन्हें मावे से तैयार किया जाता है और इसमें चीनी मिलाई जाती है। इसे केसर या फिर पिस्ता से सजाया जाता है।