Bank of Baroda Scheme:–अगर आप लंबे समय के लिए सुरक्षित और पक्का रिटर्न चाहते हैं, तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा की 5-साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। FD में निवेश करने के अपने फ़ायदे हैं; जैसे, सीनियर सिटिज़न और सुपर सीनियर सिटिज़न को ज़्यादा ब्याज दरें दी जाती हैं। यह स्कीम आपको पक्का रिटर्न देती है, और आपका पैसा काफ़ी हद तक सुरक्षित रहता है क्योंकि यह बाज़ार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं होता। अगर आप इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा करते हैं, तो आपको पाँच सालों में कुल ₹2,07,389 तक का रिटर्न मिल सकता है। आइए समझते हैं कि इस रिटर्न की गणना कैसे की गई है।
सामान्य कस्टमर के लिए रिटर्न का कैलकुलेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर एक सामान्य कस्टमर को मौजूदा समय में 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक की एफडी पर 6.30 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी कैलकुलेटर पर जब 6.30 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 5 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न कैलकुलेट किया गया तो पांच साल बाद ₹1,83,450 का रिटर्न मिलेगा। यानी उस सामान्य कस्टमर के पास पांच साल बाद कुल ₹6,83,450 का फंड तैयार हो जाएगा। Gold-Silver की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 10 ग्राम का भाव
सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए रिटर्न
अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस आधार पर जब कैलकुलेट करेंगे तो 5 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल बाद सीनियर सिटीनजन को ₹2,03,921 रिटर्न के तौर मिलेगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, पांच साल बाद उनके पास कुल ₹7,03,921 का फंड तैयार हो जाएगा। अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन की कैटेगरी के निवेशक हैं तो आपको इस निवेश पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस आधार पर आपको पांच साल बाद ₹2,07,389 रिटर्न के तौर पर मिलेगा। यानी मेच्योरिटी पर आपके पास ₹7,07,389 का फंड तैयार रहेगा।

