BCCI ने आखिरकार वो अनाउंसमेंट कर ही दी है, जिसका पिछले कुछ घंटों से इंतज़ार था। BCCI ने 2026 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम को ₹131 करोड़ कैश प्राइज़ देने का अनाउंसमेंट किया है। टीम इंडिया ने लगभग दो साल पहले 2024 T20 वर्ल्ड कप जीता था, और उस समय भी प्राइज़ मनी दी गई थी। आपको जानना चाहिए कि तब से अब तक यह अमाउंट कितना बढ़ गया है। साथ ही, जानें कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को कितने करोड़ रुपये दिए गए थे।
BCCI के ऐलान से हर कोई होगा करोड़पति
टीम इंडिया ने साल 2024 के बाद एक बार फिर से 2026 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। 8 मार्च को भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था, 10 मार्च को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। जिस इनामी रकम की घोषणा हुई है। उसे सभी 15 खिलाड़ियों, कोच, सेलेक्टर्स और सपोर्ट स्टॉफ आदि को दिया जाएगा। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसे कितनी रकम मिलेगी। इस बीच बात अगर साल 2024 और चैंपियसं ट्रॉफी की करें तो तब से लेकर अब तक इसमें काफी इजाफा हुआ है।
साल 2024 में विश्व कप जीतने पर मिले थे 125 करोड़ रुपये
साल 2024 में भारतीय टीम ने जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था, तब जीत के बाद टीम को 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। साल 2025 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी, तब उसे 58 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि ये सभी हैं आईसीसी ट्रॉफी ही। वैसे तो 125 करोड़ रुपये से बढ़कर धनराशि 131 करोड़ हुई है, जो छह करोड़ रुपये ज्यादा है, लेकिन अगर से प्रतिशत में देखें तो काफी ज्यादा है। चैंपियसं ट्रॉफी के मुकाबले तो ये बहुत ज्यादा है।
Aaj ka Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की नई रेट जारी, जानें आपके शहर का हाल
टीम इंडिया ने रच दिया है इतिहास
इस बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में पांच विकेट पर 255 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसमे संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक शामिल रहे। न्यूजीलैंड की टीम दिए गए लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 96 रनों से मैच हार गई। भारतीय टीम ने साल 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है, जो काम अभी तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर पाई है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें दो दो टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं।

