Hair Care Tips: काले और घने बालों के लिए बेहद लाभकारी है ये तेल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Hair Care Tips:- लड़कियों की सुंदरता का राज होता है उनके घने और लंबे बाल। लेकिन आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण किसी के पास भी इतना समय नहीं होता है वो बालों की अच्छे से केयर कर सके। ऐसे में बाल झड़ने और पतले होने लगते हैं। इन्हें फिर से लंबे और घना करने के लिए हम कई तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है। बल्कि इसके लिए आप घर पर होममेड हर्बल हेयर ऑयल तैयार कर सकती हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी और उन्हें अच्छा पोषण भी मिलेगा। 

बालों में लगाएं प्याज का तेल

बालों के लिए प्याज वाला तेल घर पर आसानी से बन जाता है। इस तेल को आप 1-2 घंटे के लिए लगा लें। आपके कमजोर और पतले बाल मोटे और घने हो जाएंगे। प्याज के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तरह एंजाइम्स पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लगातार प्याज का तेल लगाने से नए बाल उगाने लगते हैं। 

कैसे बनाएं प्याज का तेल

प्याज का तेल तैयार करने के लिए 200 ग्राम नारियल का तेल लें। आप चाहें तो सरसों के तेल में भी इसे बना सकते हैं। अब तेल को कड़ाही में डालकर गर्म करें और इसमें 1 बड़ा प्याज बारी कटा और 1 कप करी पत्ता डाल दें। दोनों चीजों को भून लें और फिर गैस बंद कर दें। आप चाहें तो सिर्फ प्याज का ही इस्तेमाल करें। प्याद को पीसकर भी तेल में मिला सकते हैं। जब प्याज भुन जाए और तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कटोरी में निकाल लें। तैयार है प्याज का तेल। इसे आप बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

Skin Care Tips- ओट्स से घर पर बनाएं स्‍क्रब, जिद्दी ब्लैकहेड्स और पिंपल्‍स से मिलेगा छुटकारा

प्याज का तेल लगाने से क्या होता है?

बालों के लिए प्याज का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। प्याज में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जिनसे बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। नए बाल भी उगने लगते हैं। प्याज का तेल लगाने से बालों की थिकनेस बढ़ती है और बाल घने बनते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें प्याज का तेल जरूर लगाना चाहिए। प्याज का तेल सफेद बालों की समस्या को भी कम करता है। इससे स्कैल्प पर होने वाला बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दूर होता है। पीएच लेवल बैलेंस्ड रहता है और प्याज का तेल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

Leave a Comment