Betul Crime News/मुलताई :- पुलिस द्वारा चोरी एवं लूट की घटनाओं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार विगत 2 जून की दरम्यानी रात को चार युवक मोटर साइकिल से मुलताई क्षेत्र में लूट की योजना बनाते हुए ग्राम डहुआ में एकत्रित थे। जैसे ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सभी चार युवक अलग-अलग दिशा में भाग गए। उनमें से एक अपचारी बालक को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया था। जिसके पास से एक देशी कट्टा व चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 567/25 धारा 312, 309(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Betul Ki Khabar: ब्राम्हण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध
इसी रात, एस आर पेट्रोल पंप मल्हारा पंखा के पास फरियादी विनोद मोहबे निवासी चिल्हाटी के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर चाकू से हमला किया गया एवं उसकी सोने की अंगूठी, 5000 रुपए नगद एवं 20,000 नगद फोन-पे से ट्रांसफर करवाए गए। इस पर अपराध क्रमांक 568/25 धारा 309(4), 306(6) भा.ज.स. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वहीं, उसी रात फरियादी चमन नागले निवासी ग्राम मालेगांव की मोटर साइकिल क्रमांक एम पी 04 क्यू पी 9877, चोरी हो गई। इस पर अपराध क्रमांक 617/25 धारा 305(बी) भा.ज.स. के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इन तीनों मामलों में पूर्व में पकड़े गए अपचारी बालक एवं शिवप्रसाद उर्फ खरगोश उर्फ नानू इवने निवासी बघवाड़ से की गई पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें संजय उर्फ संजू उइके पिता कुन्दन परते, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्यारसपुर, मोहित उइके पिता संतोष उइके, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम किला खण्डारा इन दोनों की संलिप्तता सामने आई। दोनों आरोपियों को दिनांक 24 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपितों के पास से पुलिस द्वारा एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडा बरामद किया गया।

