होली की आड़ में नगर का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                             अधिकारी बोले पवित्र नगरी की गरीमा के अनुरूप मनाएं शांति पूर्वक होली

Betul Daily News/मुलताई। नगर में आगामी होली एवं ईद त्योहार के दृष्टिगत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में होली का त्योहार पवित्र नगरी की गरीमा के अनुरूप शांति एवं सौहार्द से मनाने की अपील थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा की गई उन्होने बताया कि होली त्योहार प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार है इसलिए हुड़दंग, उद्दंडता एवं अभद्रता ना करें जिससे कि नगर का माहौल खराब हो। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति नशे में वाहन चलाते एवं अभद्रता करता पाया गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि बड़ी संख्या में युवा वर्ग होली पर तीन से चार सीट बैठाकर बाईक पर स्टंट करते एवं साईलेंसर की आवाज करते नजर आते हैं ऐसे युवाओं को पकड़कर सीधे कार्रवाई की जाएगी तथा चालान भी किया जाएगा। एसडीओपी एसके सिंह ने कहा कि नगर में होली पर असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रहते हैं तथा कई लोग पुरानी रंजिश भी इस दिन निकालने का प्रयास करते हैं इसलिए ऐसा ना करें तथा प्रेम एवं सद्भाव से हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाएं।

जबरदस्ती रंग लगाने का प्रयास ना करें

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यह अपील की गई है कि जबरदस्ती किसी को रंग लगाने का प्रयास ना करें। देखा यह जाता है कि कई बार किसी की मर्जी के विरूद्ध रंग लगाया जाता है जिससे विवाद होता है तथा बात मारपीट तक पहुंचे जाती है जिससे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए प्रयास यह करें कि विवाद की स्थिति उत्पन्न हो हो। इसके साथ ही होली सुरक्षित स्थानों पर जलाएं ताकि कहीं भी आग लगने का खतरा ना हो। ट्रांसफार्मर के पास एवं अन्य ज्वलनशील स्थानों के पास होली जलाने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान पुलिस नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात रहेगी ताकि कोई घटना होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Read Also: स्पष्ट, सरल और सत्य वाणी के स्रोत है: पंडित जी

थाना प्रभारी ने कहा हुड़दंगियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसमें त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होने कहा कि जो भी नगर का माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई तत्काल की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बाईक पर तीन सीट बैठाने वाले, साईलेंसर बजाकर बाईक चलाने वालों सहित यदि नाबालिक वाहन चलाते मिले तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि पुलिस द्वारा इसलिए पूर्व से चेतावनी दी जा रही है ताकि होली त्योहार पर किसी भी प्रकार से नगर का माहौल कोई खराब करने का प्रयास ना करें।

Leave a Comment