Betul Daily News/मुलताई;- होली पर्व पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से होली बुराई पर अच्छाई एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है l होलिका दहन की कथा हमें संदेश देती है कि सत्य एवं भक्ति की शक्ति अंत में विजय होती है । उन्होंने कहा कि रंगों से खेलने की परंपरा बहुत पुरानी है अलग-अलग रंगों का अपना विशेष महत्व होता है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं l देशमुख ने कहा कि उमंग, उत्साह एवं रंगों के इस त्यौहार पर वह ईश्वर से यही कामना करते हैं कि क्षेत्र में सुख समृद्धि,शांति एवं सौहार्द्र कायम रहे।
Holi 2026: बिसनूर में देर रात हुआ श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन

