हाईटेक लाइब्रेरी मुलताई के 4 वर्ष पूर्ण, अभ्यर्थियों ने मनाया स्थापना दिवस

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में संचालित हाईटेक लाइब्रेरी के सफल संचालन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को अभ्यर्थियों द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी से जुड़े विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों से प्रेरणा ली।

गौरतलब है कि 5 मार्च 2022 को मुलताई विधायक एवं नगर पालिका परिषद मुलताई के मार्गदर्शन में इस हाईटेक लाइब्रेरी की स्थापना की गई थी। तब से लेकर अब तक यह लाइब्रेरी निरंतर संचालित होकर क्षेत्र के अनेक अभ्यर्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और विषयों की तैयारी करते हैं। लाइब्रेरी में अभ्यर्थियों को उत्तम बैठक व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा और अध्ययन के लिए शांत एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाई करने में मदद मिलती है।

Betul Samachar: मुलताई महाविद्यालय में बनेगा 5.52 करोड़ की लागत से गर्ल्स हॉस्टल

कार्यक्रम के दौरान लाइब्रेरी प्रभारी संजय गोहे, सुष्मिता बड़ोदे तथा यूजीसी में स्थान प्राप्त करने वाले लोकेश सेवतकर ने केक काटकर चार वर्ष पूर्ण होने की खुशी मनाई और अपने विचारों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अमन देशमुख, गौरव मुसरे, सुभागी, साक्षी और कृति ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक हुरमाड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुलकर्णी, जितेंद्र, तेजस सहित अन्य अभ्यर्थियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Leave a Comment