दो दिन पहले खेत में तार झूलने की थी शिकायत ठीक नही करने पर लगी आग, जली फसल खेत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                 स्वामी ने की विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही की थाने में शिकायत, मांग हर्जाना

Betul Daily News/मुलताई। विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से बिरूल रोड स्थित किसान के खेत में झूलते तारों से आग लग गई जिससे फसल जल गई। घटना के दो दिन पहले ही किसान ने विद्युत वितरण कंपनी को आवेदन देकर तार उपर करने अन्यथा अप्रिय घटना होने की शिकायत की गई थी। लेकिन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तार उपर नहीं किए गए जिससे रविवार दोपहर झूलते तारों के कारण खेत में आग लग गई। पूरे मामले में किसान ने विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत करते हुए विद्युतवितरण कंपनी पर लापरवाही की कार्रवाई तथा तारों को शीघ्र उपर करने तथा हर्जाने की मांग की गई है।

खेत स्वामी अधिवक्ता क्षितिज सोनी ने बताया कि रविवार दोपहर उनके खेत के उपर से जा रहे झूलते तारों के कारण फसल में आग लग गई जिससे उन्हे आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि तारों के झूलने की शिकायत विगत 12 मार्च को उनके द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को करते हुए तार उपर करने का कहा गया था तथा किसी अप्रिय घटना होने की आशंका भी जताई गई थी। लेकिन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की गई जिससे रविवार दोपहर झूलते तारों के कारण फसल में आग लग गई जिसे भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के सहयोग से बुझाया गया। उन्होंने कहा कि यह सीधे विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से हुआ है जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना मुलताई में की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई खेत हैं जिनके उपर से विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से तार झूल रहे हैं जिनके कारण खेतों में आग लग रही है तथा क्षति किसानों को उठाना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में उनके खेत सहित जहां भी तार झूल रहे हैं उन्हे कंपनी द्वारा तत्काल उपर किया जाना चाहिए।

Read Also: रसोई गैस की आनलाईन बुकिंग में समस्या, ऐजेन्सी के सामने उपभोक्ताओं की बढ़ रही भीड़

गुड़ का घाने सहित अन्य स्थान पर लगी आग

मुलताई में बिरूल रोड के खेत पर आग लगने के अलावा ग्राम सिपावा में किशोरी कामड़ी के खेत में आग लगने से चार एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड तो पहुंची लेकिन खेत में पहुंच मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों के द्वारा ट्रेक्टर से खेत के चारों तरफ प्लाऊ करके तेज आग को आसपास फैलने से रोका गया। इधर खेड़ली बाजार मार्ग पर ग्राम मदनी में भूरा खान के खेत में गुड़ बनाने के घाने में आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया।

Leave a Comment