Betul Daily News/मुलताई। ग्राम डहुआ में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के पास खड़ा पिकअप वाहन चोरी कर लिया है। पूरे मामले की शिकायत वाहन स्वामी द्वारा पुलिस से की गई है। डहुआ निवासी जितेन्द्र पिता कुंवर साहू ने बताया कि उनके द्वारा शनिवार 14 मार्च शनिवार को पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 48 जी 3094 जिसमें 20 क्विंटल गेंहू भरा था पंचायत भवन के सामने खड़ी की गई थी। जहां से रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया। सुबह जब वे वाहन लेने पहुंचे तो देखा कि वाहन वहां नही है। वाहन चोरी की शिकायत जितेन्द्र के द्वारा थाना मुलताई में की गई है। वाहन स्वामी ने बताया कि वे लंबे समय से वाहन रात में पंचायत भवन के पास ही खड़ा करते हैं तथा पूर्व की तरह शनिवार रात भी वाहन खड़ा किया गया लेकिन अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चोरी कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
डहुआ से 20 क्विंटल गेंहू भरा हुआ पिकअप वाहन हुआ चोरी, शिकायत
Published on:

