प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं, ग्रामीण स्कूल के बच्चों ने किया सिद्ध

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                     जंबाड़ी स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय कम मीन्स मेरिट एवं माडल स्कूल के लिए चयनीत

Betul Daily News/मुलताई। प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नही होती इसलिए विपरित परिस्थितियों में भी कहीं ना कहीं उजागर हो जाती है। यह सिद्ध किया है मुलताई विकासखंड के छोटे से गांव जंबाड़ी स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने जिनका चयन राष्ट्रीय कम मीन्स मेरिट एवं माडल स्कूल के लिए हुआ है। मनोहर डढोरे, सुनीता यादव तथा दयानंद पंवार ने बताया कि जंबाड़ी स्थित स्कूल के बच्चे प्रतिवर्ष अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं इसी तारतम्य में इस वर्ष छात्र देव पटैया, अंकित निरापुरे तथा कुलदीप डढोरे का चयन राष्ट्रीय कम मीन्स मेरिट एवं माडल स्कूल के लिए हुआ है। उन्होने बताया कि बच्चे विपरित परिस्थितियों में भी पूरे लगन एवं मेहनत से जुटे रहते हैं जबकि शहरों के स्कूलों में बच्चों को तमाम सुविधाएं मुहैया हो जाती है उन्होने बताया कि यह बच्चों की लगन एवं मेहनत का ही नतीजा है कि स्कूल का भी गौरव बढ़ा है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि मे पर शाला परिवार के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Crime News- भाजपा पूर्व महामंत्री के आफिस सहित पांच दुकानों के टूटे ताले, हजारों की चोरी

Leave a Comment