Betul Daily News- बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को भारी नुकसान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/चिचोली । क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और तेज बिजली गिरने की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को हुई बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली चमकने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ आई तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, वन उपज जैसे महुआ तथा अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। तेज बिजली चमकने और मौसम के अचानक बदलाव से आम की फसल और सब्जियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम बना रहा तो तैयार फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।

Read also: अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हिंदी संस्कृति और सभ्यता सिखाना गर्व की बात- गायकवाड़

किसानों मन्नु परते, संतोष यादव, मनोज यादव एवं लड्डू उईके ने बताया कि चिचोली ब्लॉक के मांगारोडी, सिपलाई, खैरी बारंगबाड़ी, पाठाखेड़ा, मलाजपुर, निवारी सहित कई गांवों में भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं चिचोली से सटे शाहपुर ब्लॉक के केसिया एवं कान्हेगांव क्षेत्र में भी अधिक बारिश तेज हवा के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। तेज हवा से फसल आड़ी हो गई खेतों में काटकर फसल भी खराब हो गई है l किसानों ने शासन-प्रशासन से फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग

Leave a Comment