मासोद में कर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद में कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के सामाजिक बंधुओं सहित ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा एवं समाज की आराध्य देवी मां कर्मा माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ग्राम के हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मां कर्मा मंदिर पहुंची। यात्रा के ग्राम भ्रमण के दौरान समस्त देवी देवता का पूजन किया गया। इस अवसर पर मां कर्मा के छायाचित्र पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते हुए पूजा अर्चना कर गांव के सुख समृद्धि की कामना की। मां कर्मा मंदिर पहुंचने पर माता की महा आरती के साथ विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मासोद सहित आसपास ग्राम से श्रद्धालु गण शामिल हुए एवं दुर दराज से सामाजिक बंधुगन कर्मा जयंती के इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

Crime News: हनुमान मंदिर और जलाराम मंदिर की दान पेटी से हजारों रुपए ले उड़े चोर

Leave a Comment