Betul Daily News- तेज हवाओं से उड़े पाल पर्दे, बस स्टैंड पर लोहे का गेट हुआ क्षतिग्रस्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। सोमवार रात तेज हवाओं ने नगर में कहर ढाया जिससे जिससे दुकानों के सामने लगे नेट, पाल, पर्दे उड़े वहीं बस स्टैंड पर लगा लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान विवाह समारोह भी प्रभावित हुए। सोमवार रात 9 बजे के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगी जिससे मार्गों पर धूल के गुबार उठे इसके साथ ही कचरा, पाल , हरी नेट आदि उड़ गई। इधर बस स्टैंड पर लगा लोहे के एंगल का गेट तेज हवाओं से झुक गया तथा उस पर लगे फैक्स क्षतिग्रस्त हो गए। किसी दुर्घटना की आशंका को लेकर तत्काल बस स्टैंड पर कुछ युवाओं द्वारा गेट पर लगाए फ्लैक्स हटाए गए। युवकों ने बताया कि फैक्स नहीं हटाते तो तेज हवाएं पास नहीं होने से पूरा गेट गिरने की कगार पर आ गया था इसी स्थिति में दुर्घटना हो सकती थी।इधर तेज हवाओं के साथ हल्के छिटे आने के कारण बिजली गुल होने से कुछ विवाह समारोह भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुए हैं।

Betul News: SDOP कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर पसरा अतिक्रमण, कार्रवाई नहीं

Leave a Comment