मां ताप्ती शाखा की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न
Betul Daily News/मुलताई। भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं शाखा विस्तारक तथा समन्वयक राजीव खंडेलवाल के पर्यवेक्षण में मां ताप्ती शाखा मुलताई का निर्वाचन कार्य सोमवार को संपन्न हुआ। इस वर्ष पुनः 2025-26 के अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष को पुनः सेवा सत्र 2026-27 हेतु शाखा सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । जिसमे अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, उपाध्यक्ष भूषण चौधरी, सचिव कन्हैया सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, महिला प्रमुख माधुरी साबले,सहसचिव मुकेश जैन, सह कोषाध्यक्ष संदीप तारे, संस्कार संयोजक राहुल भार्गव, सम्पर्क संयोजक रवि प्रकाश खड़के,सेवा संयोजक दीपेश बोथरा, पर्यावरण संयोजक प्रवीण जैन,नेत्र शिविर प्रमुख डॉ.राजेंद्र ठाकुर,एनीमिया प्रमुख डॉ. संदीप बर्डे,ब्लड डोनेशन प्रमुख डॉ. अंकुश भार्गव, भारत को जानो प्रमुख राजेश्वर बुआड़े, राष्ट्रीय समूहगान प्रमुख मितेश गुलतकर, गुरु वंदन छात्र अभिन्दन प्रमुख मनोज उइके, प्रचार प्रमुख गजानन कवड़कर, ग़रीबी उन्मूलन प्रमुख गिरीश मगरदे, मिडिया प्रमुख प्रशांत भार्गव की नियुक्ति की गई। बैठक मे परिषद के वरिष्ठ सदस्य तपन खंडेलवाल, देवेंद्र धोपाड़े, संदेश जैन एवं प्रांतीय संस्कार प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल जिला समन्वयक राजीव जी जैनसी. एस. चंदेल अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मुलताई उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने मां ताप्ती शाखा मुलताई के सभी सदस्यों एवं नवनिर्वाचित दायित्वधारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
Crime News- पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद

