घाट अमरावती के अम्बा भवानी मन्दिर में भजन संध्या संपन्न
Betul Daily News/मुलताई:- प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावती घाट में स्थित अंबा भवानी मंदिर परिसर में चैत्र महोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकारो ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देखकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंगलवार रात 9 बजे से आयोजित भजन संध्या में राधा कृष्ण भजन ग्रुप मंडई बुजुर्ग के गायक सुदामा यदुवंशी सहित अन्य गायक कलाकारों ने देर रात तक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।गौरतलब है कि बीते 29 मार्च से चैत्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। 29 मार्च को मंदिर परिसर में गोंदड अम्बा भवानी सांभल गायन की प्रस्तुति वासुदेव गीतेकर द्वारा दी गई।वही 30 मार्च को रात में सत्यपाल महाराज के शिष्य पवन पाल द्वारा ग्रामगीता समाज प्रबोधन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई ।वही बुधवार रात्रि में मां चामुंडा देवी भजन ग्रुप सारणी के संचालक महेश गोहे और साथियों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया 2 अप्रैल को रात 9 बजे से वर्धा महाराष्ट्र निवासी हर्षल महाराज वारकरी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
Betul Samachar: सेवानिवृत होकर लौटने पर सैनिक का किया स्वागत
3 अप्रैल को रात 9 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा ।कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि चौधरी मदन मोहन समर अंतु झक्कास,पुष्पक देशमुख सहित अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। 4 अप्रैल को चैत्र महोत्सव के दौरान सुबह 9 बजे से आकर्षक झांकियां के साथ चुनरी यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन होगा। चुनरी यात्रा के ग्राम भ्रमण के बाद मां अम्बा भवानी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएंगी। 5 अप्रैल को शाम 4 बजे से पारंपरिक अनुष्ठान नाडे गाडे का आयोजन होंगा। वही रात 9 बजे से देवी जागरण आयोजित होगा। देवी जागरण में श्री सिद्धेश्वरी देवी जागरण एवं म्यूजिकल ग्रुप परासिया के गायक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते हुए मां अम्बा भवानी की आराधना की जाएंगी।6 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ चैत्र महोत्सव का समापन होगा।

