Betul Daily News: भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक बने अभिषेक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                               सदस्यों ने मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

Betul Daily News/मुलताई | नगर के युवा समाजसेवी अभिषेक खंडेलवाल को भारत विकास परिषद में प्रांतीय संयोजक संस्कार प्रकल्प का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, लगन एवं समर्पण को देखते हुए प्रदान की गई है। सोमवार शाम प्रांत स्तर की दायित्वधारी सूची जारी होने के साथ ही जैसे ही परिषद के अधिकृत मंडल में उनका नाम घोषित हुआ, पूरे क्षेत्र में खुशी का वातावरण व्याप्त हो गया। यह उपलब्धि न केवल मुलताई नगर, बल्कि पूरे नर्मदापुरम संभाग के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि पहली बार इस क्षेत्र से किसी व्यक्ति को प्रांत स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। दायित्व मिलने के उपरांत अभिषेक खंडेलवाल ने परिषद के सदस्यों सहित माँ ताप्ती मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद माँ ताप्ती शाखा, मुलताई के सभी सदस्यों के बीच हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी ने इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

Read Also: चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, घायल यात्री ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

अभिषेक खंडेलवाल पूर्व में भी संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। अब वे प्रांत स्तर पर संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजीव जैन, शाखा अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, सचिव कन्हैया सोनी, सहसचिव मुकेश जैन , संदीप तारे, सुमित पंजाबी, सुनेन्द्र देशमुख, डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, विनोद जैन सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिठाई खिलाकर इस खुशी को उत्साहपूर्वक मनाया और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment