गेहूं बारसा शासकीय स्कूल में सासंद खेल महोत्सव का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाडे ने किया उद्घाटन

Betul Daily News/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक केग्राम गेहूंबारसा क्लस्टर मे बुधवार को सांसद खेल महोत्सव में आस पास के गांवों के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया । उदघाटन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाडे ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत गेहूं बारसा सरपंच फगनू मेश्रराम ,रगड़ गांव सरपंच प्रवीण कुमारे ,ग्राम पंचायत मोरंड उपस्थित थे। खेलो के माध्यम से गग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान देने और खेलों के प्रति प्रोतसाहित करने के उददेश से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ बड़े उत्साह से किया गया जिसमे कबड्डी , वालीबाल , खो खो बैडमिंटन आदि खेल खेलें जायेगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर है जिससे खेल के माध्यम से अपने अंदरकी क्षमता को पहचान सके और खेलने ऊंचे स्तर पर पहुंचे। गांवों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत सिर्फ उनको पहचान देने की और मंच प्रदान करने की है। कार्यकम में बी आर सी खपरिया , प्राचार्य घनशयाम आजाद ,गेहूं बारसा उपसरपंच पूनम आजाद , रमेश गवहाडे, गोविंद साहू शाला अध्यक्ष कावनपूरे , गजानन नागले शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित पालकगण एवं छात्र छात्राएं उपसथित रहे।

Read Also: जोलखेड़ा में खेत की मक्के की खराई में लगी आग, तीन ट्रॉली फसल जलकर राख

Leave a Comment