Betul Daily News- ग्राम बिसखान में गन्ना बाड़ी में लगी आग, फायर कर्मियों ने पाया काबू

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। गुरुवार दोपहर लगभग 2:45 बजे ग्राम बिसखान में किसान किशन पवार के खेत में लगी गन्ना बाड़ी में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते खेत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर कर्मचारी धनराज पवार एवं भूपेंद्र राठौड़ ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेत में लगी आग के कारणों की जांच की मांग की है।

Read Also: जनक्रांति न्याय आंदोलन के समर्थन में करणी सेना की जनजागरण यात्रा पहुंची मुलताई

Leave a Comment