मासोद में दिव्यांगजन स्क्रीनिंग शिविर का हुआ आयोजन
Betul Daily News/मुलताई । प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम पंचायत मासोद मे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला बैतूल के तत्वावधान मे शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्यायालय उपसंचालक रोशनी वर्मा डीडीआरसी टीम व हेल्थ स्टाफ बैतूल से दिव्यांगजन स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की दिव्यंगता की त्वरित पहचान कर दिव्यंगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत मासोद के अंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में 42 दिव्यांगो का पंजीयन करवाया गया साथ ही कार्ड बनाए गए । शिविर में ग्राम सरपंच संगीता धोटे के द्वारा दिव्यांगो को लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत प्रभात पट्टन वैभव वर्मा, बिसनूर के सचिव विजेंद्र बर्डे, ग्राम पंचायत मासोद से सचिव उत्तमराव मगरदे,संजू सेन्दरकर,अजय निराटकर ,अलांकार सोनी एवं आई. आर .ए . संस्था से ब्लॉक समन्वयक गंगोत्री राठौर सहीत पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ब्लाक स्तरीय शिविर मे 12 पंचायत के 42 दिव्यांगजनो ने शिविर में आकर अपना इलाज व पंजीयन कराकर कार्ड बनाऐ गऐ।
Betul Local News: मृत्युभोज बंद कर 108 लक्ष्मी तरु पौधों का किया रोपण, मोक्षधाम के लिए दी राशि

