पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाई वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
Betul Daily News/मनीष राठौर :-  शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाई। प्राचार्य श्री अरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि 7 नवम्बर 2025 को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी विद्यार्थियों एवं लोकसेवकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देश प्रेम से ओत-प्रोत हो उठा। राष्ट्रगीत के स्वरों ने सभी के मन में मातृभूमि के प्रति गर्व और समर्पण की भावना जागृत की।

Betul Ki Khabar: न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025 का आयोजन ग्राम पंचायत उमरी में..

Leave a Comment