मासोद में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्राम गौरव दिवस मनाया
Betul Daily News/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद में ग्राम गौरव दिवस पर पंचायत एवं ग्राम विकास समिति द्वारा भारत माता की स्थापना वर्षगाठ की नवी स्थापना वर्ष पर भारत माता मंदिर प्रांगण से ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम विकास की प्रदर्शनी सहित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए गए कार्य का अवलोकन किया गया । ग्राम उत्सव की शुरुआत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर की गई ।
ग्राम को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास करें
मोहन नागर ने ग्रामीणों को उद्धबोधन देते हुए पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन एवं घर-घर संपर्क अभियान पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक मुक्त ग्राम आदि के बारे में विस्तार से चर्चा कर ग्राम को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के मूल मंत्र दिए । इसके साथ ही ग्राम उत्सव के साथ सभी को एकजुट करने के इस प्रयास पर ग्राम विकास समिति के कार्य की सराहना की ।
ग्राम में एकजुटता के लिए प्रेरक आयोजन आवश्यक
विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा उद्बोधन देते हुए बताया कि आज के समाज में हमें संगठित रहने की आवश्यकता है । हर गांव गांव ऐसे ग्राम उत्सव होते रहना चाहिए जिसमें सकल समाज को एक ही छत के नीचे रहकर कार्य करने की जरूरत है । विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्राम उत्सव में शामिल ग्रामीण जनों का पुष्प वर्षा कर ग्राम उत्सव में शामिल ग्रामीणों का अभिनंदन किया।

Read Also: Betul Ki Taja Khabar- सुंदरकांड के साथ हुआ साप्ताहिक मिलन का आयोजन
ग्राम की प्रतिभाओं का किया सम्मान
ग्राम उत्सव के तहत स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा मंच से प्रसारित की गई साथ ही प्रतिभावान का मंच से सम्मान भी किया गया l समूह की महिलाओं द्वारा भी सामाजिक एकता के कार्यक्रम किए गए साथी ग्राम उत्सव के तहत गुरु कृपा मल्टी सिटी हॉस्पिटल बैतूल के डॉक्टर पवन पाल एवं टीम के द्वारा 80 ग्रामीणों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवा गोली दी गई कार्यक्रम में ग्रामीण जन स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं सहित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला संघ चालक रामनारायण सोनी ग्राम विकास जिला संयोजक देवराज लोखंडे, सरपंच संगीता धोटे, ग्राम विकास समिति संयोजक अरविंद पद्माकर सचिव शिव शंकर अमरूते अजय ठाकुर अलंकार सोनी अमित धोटे एवं एनआरएलएम अंकिता ठाकुर मनोहर सावरकर समाजसेवी राजेश पाठक जनपद सदस्य उमेश बामने सचिव उत्तम राव मगरदे भीमराव साहू सहित ग्रामीण जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

