Betul Daily News- सरांडी विद्यालय में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/भैंसदेही/मनीष राठौर :- भैंसदेही शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सरांडी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यायाधीश महेंद्र मेहसन, अधिवक्ता वीडी कोसे, अधिवक्ता राजेश गांवडे ने बच्चों को कानून संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड भैसदेही द्वारा छात्रों को उनके माताजी स्व. देवी स्वरूपा श्रीमती रंजीता मेहसन के स्मृति में गर्म कपड़ों का वितरण किया। इसके साथ ही बताया कि शासकीय इमारतों भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारिया क्या-क्या है और शासकीय इमारतों भवनों को क्षति पहुंचाने पर, गंदगी फैलाने वाले पर क्या दण्ड के प्रावधान है कि विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शाला के प्राचार्य, शिक्षकगण मौजूद रहे।

Betul Ki Khabar: नहर में लगी अवैध मोटरों को हटवाने SDM को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment