मनुष्य जीवन ही एक कल्पवृक्ष है —पंडित धोटे

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                       कामथ में प्रज्ञा पुराण कथा का प्रवाह जारी

Betul Daily News/मुलताई। ग्राम कामथ में महायज्ञ के साथ प्रज्ञा पुराण आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन कथा का वचन किया जा रहा है। प्रज्ञा पुराण कथा में पंडित धनराज धोटे ने कल्पवृक्ष की कथा के माध्यम से जीवन मूल्यों और संस्कारों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित कल्पवृक्ष ऐसा दिव्य वृक्ष था जिसके नीचे बैठकर जो भी इच्छा की जाती थी, वह पूर्ण होती थी। ऋषि-मुनियों ने ऐसे कल्पवृक्ष को बहुत खोजा, परंतु वह कहीं नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा बताती है कि मनुष्य जीवन ही वास्तविक कल्पवृक्ष है, क्योंकि मनुष्य जैसा सोचता है, कर्म करता है, वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए सतत शुभ चिंतन और अच्छे कर्म आवश्यक हैं। पंडित धोटे ने जोर देते हुए कहा कि बच्चों में यदि अच्छे संस्कार स्थापित किए जाएं तो वे बड़े होकर संस्कारवान बनते हैं और माता–पिता को सेवा-सुश्रुषा प्रदान करते हैं। ऐसे संस्कारवान बच्चों के रहते वृद्धावस्था में माता-पिता को वृद्धाश्रम जाने की नौबत नहीं आती। प्रज्ञा पुराण कथा सुनने के लिए कामथ मुलताई के साथ-साथ आसपास के ग्राम—सोनोरा, माथनी, खेड़ली बाजार, बरखेड़, परसठानी, बाड़ियां, खड़आमला, नरखेड, चंदोरा, मांगोना कला आदि से गायत्री परिवार के अनेक भाई-बहन उपस्थित हो रहे हैं और कथा का लाभ ले रहे हैं।

Crime News: गौवंश तस्करी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Leave a Comment