Betul Daily News/मुलताई। ग्राम कोल्हया के पास नागपूर भोपाल रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था जिसे रात लगभग 8 बजे अस्पताल के शव गृह में रखा गया था। दो दिन बाद रविवार रात तक शव की शिनाख्त नही होने से सोमवार पुलिस द्वारा शव को दफनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोल्हया के पास लगभग 40 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद रेलवे तथा स्थानीय पुलिस द्वारा शव को मुलताई अस्पताल के शव गृह में रखा कर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शव के हाथ पर जय श्रीराम लिखा है तथा भगवा ध्वज बना हुआ है तथा मृतक के पास नागपूर से भोपाल का रेलवे टिकिट भी मिला है। इसके बाद पुलिस द्वारा दो दिनों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया ज रहा है लेकिन रविवार रात तक शव की शिनाख्त नही होने से नियमों के अनुसार सोमवार सुबह शव का दफनाया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चलती ट्रेन से मृतक गिरा होगा जिससे शव भी क्षत विक्षत हो गया है।
Read Also: प्राचीन श्री राम मंदिर में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ

