भिलाई के पास ऑटो और स्कूटी की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई :- फोरलेन मार्ग पर ग्राम भिलाई के समीप बुधवार दोपहर एक ऑटो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और ऑटो सड़क किनारे जा पलटा।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान सुनीता पति गुलाब उम्र 32 वर्ष निवासी बैतूल बाजार, गुलाब पिता बाजीलाल उम्र 60 वर्ष निवासी बैतूल बाजार, अजीम उम्र 46 वर्ष, निवासी बैतूल को सर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को सड़क से हटवाया। घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है l

Accident News: मुलताई बैतूल नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, 7 यात्री घायल

Leave a Comment