सरकारें किसान, किसानी और गांव खत्म करने के लिए नए-नए षड्यंत्र कर रही हैं -डॉ सुनीलम

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस यात्रा का दूसरा दिन

Betul Daily News/मुलताई। किसान संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 जनवरी राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 रद्द करो, मनरेगा बहाल करो यात्रा शुक्रवार दूसरे दिन परमंडल, सर्रा, हेटी,खतेड़ाकला, हरनाखेड़ी, टेमझिरा, बरई, महतपुर, खेड़ली बाजार, बाबरबोह आदि गांवों में पहुंची। यात्रा में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम, जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन, विनोदी महाजन, हेमराज देशमुख, लखन सूर्यवंशी, भागवत परिहार, संदीप सिंह शामिल रहे।

डॉ सुनीलम ने विभिन्न ग्रामों में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें किसान, किसानी और गांव खत्म करने के लिए नए-नए षड्यंत्र करती रहती है जिसमें किसानों के खिलाफ तीन किसान विरोधी कानून लाना, 750 किसानों की शहादत के बावजूद उन्हीं वापस लिये गए कानूनों को राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति के तौर पर वापस लाना, बीज विधेयक, बिजली सुधार, विधेयक लाना, यूरिया की कालाबाजारी और यूरिया के बैग का वजन कम करना, एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना, कर्जा मुक्ति नहीं करना जैसे कदम शामिल है।

डॉ सुनीलम ने कहा कि 550 किसान संगठनों का मंच संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकार की किसान किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा।

Read Also: Betul Local News: ताईखेड़ा में विधायक देशमुख ने किया पदयात्रा का स्वागत

12 जनवरी को मुलताई पहुंचेंगे दिग्गज

डॉ सुनीलम ने कहा कि मुलताई के 24 किसानों ने बलिदान देकर किसान आंदोलन को मजबूती दी है। जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के ने मुलतापी में आयोजित 28 वें शहीद किसान स्मृति सम्मेलन में आमंत्रित करते हुए कहा कि 12 जनवरी को हम भारत के लोग के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, मुंबई हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कोलसे पाटिल पाटिल, हिंद किसान पंचायत के महामंत्री असीम रॉय, भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनकारी के संस्थापक कृष्णप्रसाद सिंह, वरिष्ठ पर्यावरणविद सौम्य दत्ता, जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया के संयोजक अमूल्य निधि, सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज मीठी बोरवाला, नवनीत सिंह गांधी पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment