Betul Daily News: 28वां शहीद किसान स्मृति सम्मेलन 12 जनवरी को

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                    तुषार गांधी और पूर्व न्यायाधीश कोलसे पाटिल आएंगे मुलताई

Betul Daily News/मुलताई । महात्मा गांधी 93 वर्ष पहले 1933 में अछूतों के उद्धार कार्यक्रम में बैतूल आए थे तथा मुलतापी, प्रभात पट्टन, घोड़ाडोंगरी आजादी के आंदोलन के केंद्र रहे हैं। देश की आजादी मिलने के बाद 12 जनवरी 1998 को मुलतापी में आज तक का सबसे बड़ा किसान आंदोलन हुआ, जिस पर पुलिस गोली चालन किया गया । 24 किसान शहीद हुए, 150 किसानों को गोली लगीं । 250 किसानों पर 17 वर्ष तक 67 मुकदमें चले। चार प्रकरणों में डॉ सुनीलम एवं शेषराव सूर्यवंशी सहित चार आंदोलनकारियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। जिनमें से प्रहलादस्वरूप अग्रवाल और रामू पंवार का देहांत हो चुका है।

गत 28 वर्षों से हर 12 जनवरी को शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाती है तथा हर माह की 12 तारीख को किसान पंचायत की जाती है। आगामी 12 जनवरी को 28वां शहीद किसान स्मृति सम्मेलन और 337वीं किसान पंचायत का आयोजन मुलतापी में किया जा रहा है। जिसमें शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने महात्मा गांधी के प्रपौत्र एवं हम भारत के लोग के राष्ट्रीय संयोजक तुषार गांधी, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी जी कोलसे पाटिल, भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के संस्थापक चौधरी के पी सिंह, हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री असीम रॉय, वरिष्ठ पर्यावरणविद सौम्य दत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज मीठी बोरवाला, ‘हम भारत के लोग’ की राष्ट्रीय सचिव गुड्डी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सलीम खान, जन स्वास्थ्य अभियान (इंडिया) के संयोजक अमूल्य निधि, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत सिंह गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, अ भा कि सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद दास बैरागी, किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफ़ान जाफरी, क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक बाबू सिंह राजपूत, भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर, भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव, किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला ताई मोराळे, राष्ट्रीय सचिव मायाताई चौरे, शशिभूषण चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह, प्र अध्यक्ष एड.आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.एके खान, राधेश्याम काकोड़िया, महामंत्री टीआर आठ्या, रामस्वरूप मंत्री, सीधी-सिंगरौली क्षेत्र संयोजक निसार आलम अंसारी, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संयोजक एड.विश्वजीत रतौनिया, जबलपुर संभाग क्षेत्र संयोजक डॉ. राजकुमार सनोडिया, रीवा संभाग के संयोजक एड पुष्पेन्द्र सिंह, सतना संयोजक तेजभान सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश सिंह कुशवाह, संत कुमार पटेल, लीलाधर चौधरी, श्रीराम सेन, सज्जे चंद्रवंशी, गोरसिंह भटेरा, शत्रुघ्न यादवं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन सनोडिया, सतीश जैन, रवींद्र धारवे, सुश्री मीरा, बालकृष्णा मर्सकोले, विकास ठाकुर, विदिशा जिला अध्यक्ष राजेश तामेश्वरी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष अशोक पैगाम, अखिलेश शाह, सागर जिलाध्यक्ष अभिनय श्रीवास, झाबुआ जिला अध्यक्ष कलसिंह मचार, बालाघाट जिलाध्यक्ष राजकुमार नागेश्वर, छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष बलराम पटेल, हरदा जिलाध्यक्ष कृष्णा मर्सकोले, सिवनी, जिलाध्यक्ष रामकुमार सनोडिया, उपाध्यक्ष इमरत लाल सनोडिया, अलीराजपुर जिला अध्यक्ष करणसिंह रावत, राजगढ़ जिलाध्यक्ष कमल सिंह उमढ़, मऊगंज जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल मुलतापी पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment