Betul Daily News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए जन जागरूकता आवश्यक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                पुलिस ने यातायात सुरक्षा अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

Betul Daily News/मुलताई। दुर्घटनाएं रोकने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। इसी तारतम्य में यातायात सुरक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार सुबह 9 बजे थाना परिसर मुलताई से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क सुरक्षा का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर नगर के सभी गणमान्य नागरिकों के साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, शांति समिति के सदस्य, रक्षा समिति, व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली।

Betul Ki Taja Khabar- पवित्र नगरी के भगत सिंह बस्ती में भव्य हिन्दू सम्मेलन संपन्न

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन कर ही हम स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। वही राहवीर योजना की जानकारी सें नागरिकों कों अवगत कराया गया अभियान के अंतर्गत आगे भी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment